राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर में शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर का किया आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

हरिपुर, कुल्लू

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर (मनाली) में शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है साथ ही कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया कि चिकित्सकों की टीम डॉ पाल्मो, राकेश कुमार, तारा चंद, रंजिता नेगी, राकेश सिंह ने रक्तदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया।

इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें 24 विद्यार्थियों व शिक्षक डॉ दिनेश रक्तदाता रहे। सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात जलपान प्रदान किया गया।

 

प्रो ज्योति ने कहा की यह आयोजन विद्यार्थियो में मानवता और सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। प्रो ज्योति बाला ने कार्यक्रम को सफल बनाने कि लिए प्राचार्या डॉ शेफाली, सीएमओ कुल्लू व उनकी समस्त टीम साथ सभी रक्तदाताओ का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *