सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 22 फरवरी
आज कुल्लू मुख्यालय के देव सदन में सूत्रधार कला मंच द्वारा 28वीं सूत्रधार होली संध्या का आयोजन देव सदन किया जा रहा है जिसमें उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
होंगे 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में मुख्यातिथि यह जानकारी प्रदान करते हुएउपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा जी होंगे 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में मुख्यातिथि
संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
इस रंगारंग होली उत्सव के बारे में जानकरी प्रदान करते हुए प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम व सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की सांस्कृतिक समिति में पं० विद्या सागर शर्मा तथा वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, लाल सिंह ठाकुर, जीवन बुडाल व संजय को उतरदायित्व सौंपा गया है, जिसमें धर्मेन्द्र शर्मा, सुंदर श्याम तथा सनी ठाकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मंचीय व्यवस्था देखेंगे।
स्वागत समिति में अध्यक्ष दिनेश सेन के साथ राजेन्द्र सूद, युवराज बौध, कंवर वीरेंद्र सिंह, अतुल गुप्ता, जोगेंद्र ठाकुर, तिलक राज चौधरी व कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया, जलपान समिति अतुल गुप्ता, तिलक राज चौधरी व सुबोध सूद, निमन्त्रण व सूचना समिति में मोनिका सागर, यशोदा शर्मा व सीमा शर्मा, साज-सज्जा समिति में सुदेश कुमार, हितेश कुमार गोगी व उत्तम चंद को जिम्मेवारियां सौंपी गई।
गौरतलब है कि आज 22 फ़रवरी 2026 रविवार को देव सदन कुल्लू के सभागार में कला संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन सहित समाज सेवा में कार्यरत हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें कुल्लू जनपद में पीढ़ियों से गाई जा रही लोकप्रचलित एवं पारंपरिक होली गीतों सहित सुप्रसिद्ध लेखक, गायक एवं संगीतकार स्वर्गीय राम कुमार कपूर द्वारा रचित होलियों की मधुर प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी तथा कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से होली से संबंधित नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी।
कार्यक्रम में प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर की रहनुमाई में सूत्रधार के कलाकार तथा सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं द्वारा होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सभी कला प्रेमियों के लिए निशुल्क रहेगा।












