चौहार घाटी के ढरांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

निर्धारित दिन रविवार को जहां समूचे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम को सूना वहीँ पद्धर भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाली चौहार घाटी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने बूथों में एक जुट होकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को टीवी तथा एलडी रेडियो तथा मोवाइल के माध्यम से ध्यानपूर्वक सुना।

चौहार घाटी में स्थित भाजपा बूथ लपास में पद्धर एसी मोर्चा के अध्यक्ष देश राज, झरवाड़ बूथ में भाजपा के पद्धर मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर तथा बरोट बूथ में जिला किसान मोर्चा के सदस्य काहन चंद, ढरांगण बूथ में बरोट भाजपा ग्राम केंद्र प्रमुख प्रेम कुमार तथा पद्धर आईटी के सदस्य मंगत राम की अगुवाई में स्थानीय बूथ अध्यक्षों, वीएलओ, बूथ पालकों, ग्राम केंद्र प्रमुखों, पन्ना प्रमुखों, सभी मोर्चो के सदस्यों तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम उपरांत विभिन्न मोर्चो के इन मुख्य लोगों ने कहा कि सभी देशवासियों को पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को देखना व सुनना चाहिए ताकि प्रत्येक नागरिक को यह पता लग सके कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की देश हित में क्या – क्या कार्य योजनाएं है और प्रधानमंत्री देश हित के लिए कितना चिंतन व मनन कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *