सुरभि न्यूज़
बिलासपुर, 23 फरवरी
जिला बिलासपुर में देवभूमि सोशल फाउंडेशन के बैनर तले पिपलेश्वर महादेव मंदिर निचली भटेड़ में 52 वाॅं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस रक्तदान शिविर में 80 रक्तवीरों और रक्तवीरांगनाओं ने अपना अमूल्य रक्त दान किया। इस पावन कार्य को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आई जी एम सी शिमला के रक्त विभाग की कुशल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एकत्रित रक्त जरूरत मंद मरीजों, गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना में घायलों व थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को उपलब्ध किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह सामाजिक कार्य शिवरात्रि के महापर्व के उपलक्ष्य में देवभूमि सोशल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।













