Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 23 फ़रवरी
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय में अध्यक्ष अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ने बैठक का संचालन किया और विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था, मैस और चिकित्सा सेवाओं, विद्यालय के लिये चयन परीक्षा, अभिभावक-शिक्षक परिषद की बैठकों, छात्रों के अवकाश अवधि की सारिणी पर चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें विशेष रूप से पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था, खेल मैदान, बहुउद्देश्यीय भवन, विद्यालय की चारदीवारी, भूस्खलन से सुरक्षा तथा जैसे विषय प्रमुख रहे।
उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को फिल्टरेशन टैंक को पानी की आपूर्ति से जोड़ने का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान के लिए भूमि के एफआरए के अन्तर्गत स्थानांतरित कर आगामी कार्यवाही को गति देने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने समिति के सदस्यों नसे विद्यालय परिसर का शीघ्र निरीक्षण छात्रों से भी संवाद करने की बात कही।
बैठक में उपनिदेशक एलिमेंट्री सुनील ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश सहित कई अन्य उपस्थित रहे।










