होली संध्या : सूत्रधार कला संगम कुल्लू समृद्ध संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में निभा रहा अहम भूमिका – अनुराग चन्द्र शर्मा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 23 फरवरी

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी होली गायन की परम्परा को निभाते हुए 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम का आयोजन देव सदन कुल्लू के सभागार में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। इस 28वीं सूत्रधार होली संध्या में उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। संस्था द्वारा कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि को कुल्लवी परम्परा अनुसार शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ कार्यक्रम में पधारे अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार, रिटायर्ड इंस्पेक्टर जनरल ओ०सी० ठाकुर, ज़िला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, प्रवासी साँझा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सी०पी० शर्मा, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब हिमाचल प्रदेश अंशुल पराशर, भवानी चरण भारद्वाज, के०आर० पंछी तथा एस०डी० कश्यप, को भी को कुल्लवी परम्परा अनुसार शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के स्वागत भाषण में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने मुख्यातिथि, मीडिया तथा आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और संस्था की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों द्वारा पारंपरिक एवं भक्तिमय होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आज अवध पुरी में, गगर सारी डार गयो, आज रंग है बिरज में, होली आई रे कन्हाई, रंगी सारी गुलाबी चुनरिया, आज बिरज में होली रे रसिया, खेलत है जगदम्बे, खेले मशाने में होली दिगंबर, होरी मैं खेलूंगी, कैसी ये धूम मचाई, मत मारो दृगन की चोट, मैंने रंग ली आज चुनरिया, तू बाँवरी बन आई, मत मारो पिचकारी, पिया तोसे नैना, धाउगी फागा वे जाणा, आया होलिया रा मौसम, अज कित्ती न कन्त्ते, रसिया को नार एवं आया फागुन महीना आदि होली गीतों का गायन ट्विंकल, रोजी, अर्पिता करिश्मा, धनवंती, खुश्बू, दुर्गा, वंशिका, रिया, अनुष्का, अर्चना, चंचल, जीवन, संजय, रजनीश, क्षितिज, सुशील, सनी, डिंपल, दीप एवं शुभम द्वारा किया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुंदर श्याम महंत द्वारा बेहद ही खूबसूरत व शायराना अंदाज में निभाया गया। कार्यक्रम दौरान पं. विद्यासागर, निशांत गौतम, लाल सिंह, अमित महंत, विजय व भूपेन्द्र ने संगत की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने 28वीं सूत्रधार होली संध्या के उपलक्ष पर सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में सूत्रधार कला संगम कुल्लू अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में संजीव भारद्वाज, डॉ० संजय, डॉ० अरुण शर्मा, डॉ० सूरत ठाकुर, नवीत शर्मा, विजय सेन, निरंजन शर्मा, एकादशी महंत, एडवोकेट मित्र भूषण महंत, दिनेश पराशर, रमेश सूद व हेम राज शर्मा इत्यादि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन, संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद व युवराज बौध, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मोनिका सागर, यशोदा शर्मा व हितेश गोगी, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम महंत, लोकनृत्य सहप्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुदेश कुमार, कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया व सुबोध सूद, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य जीवन बुडाल, सनी ठाकुर व संजय कुमार तथा प्रबंधक उत्तम चन्द का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *