छोटाभंगाल के मुल्थान में उद्यान प्रसार केंद्र में पांच साल एवं फल संतती केंद्र में एक साल से लटके है ताले 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला कांगड़ा के छोटाभंगाल क्षेत्र में  किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए सरकार ने मुल्थान में फल संतती एवं उद्यान प्रसार केंद्र तथा कृषि प्रसार केंद्र स्थापित कर रखे है परन्तु क्षेत्रवासियों को इन दोनों सरकारी संस्थानों की सुविधा न के बरावर ही मिल रही है।

मुल्थान पंचायत की प्रधान दुर्गेश कुमारी तथा पूर्व बीडीसी उपाध्यक्षा कमलेश कुमारी ने बताया कि कृषि प्रसार केन्द्र मुल्थान में लगभग पांच वर्षो से ताला लटका हुआ है वहीँ फल संतती एवं उद्यान प्रसार केंद्र मुल्थान में लगभग चार वर्ष से एच डी ओ का पद खाली चला हुआ है जबकि केंद्र को लगभग तीन वर्ष से मात्र महिला चौकीदार के सहारे ही चलता आ रहा है। दिसम्बर 2024 को महिला चौकीदार के भी सेवानिवृत हो जाने के बाद अब लगभग एक वर्ष से केंद्र में भी ताला लटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों व बागवानों की सुविधा के लिए न तो कृषि प्रसार केंद्र में कृषि प्रसार केंद्र अधिकारी की तैनाती की जा रही है और न ही पल संतती व उद्यान प्रसार केंद्र में एचडीओ की तैनाती हो पा रही है। क्षेत्रवासियों के लिए इससे बड़ी विडम्ना ओर क्या हो सकती है। उन्होंने स्थानीय विधायक किशोरी लाल, कृषि विभाग व उद्यान विभाग से फिर से मांग की है कि क्षेत्र के किसानों तथा बागवानों की सुविधा के लिए दोनों केन्द्रों में खाली चल रहे विभिन्न पदों को तुरंत भरा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *