शिमला रोजगार कार्यलय में मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी को होगा कैंपस इंटरव्यू

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 25 फरवरी
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा मैसर्ज वर्मा ज्वेलर्स सोलन यूबीए मार्केट सोलन के लिए मार्किट फील्ड एजेंट के 10 पदों के लिए 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक 12वीं या स्नातक पास होना चाहिए और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। आयु 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 28 फरवरी, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट  eemis.hp.gov.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78078-36213 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *