सुरभि न्यूज़
मंडी, 15 मार्च
भाजप के ज़िला मण्डी अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति बैठक दिनांक 17 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री संवाद कक्ष, मण्डी में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला मंडी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष खेम चंद संध्याना देते हुए बताया कि इस बैठक में प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में सभी पदाधिकारियों सहित कुल 106 सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक में प्रदेश मोर्चा में मण्डी ज़िला के पदाधिकारी एवं प्रदेश समिति सदस्य, ज़िला मण्डी अनुसूचित जाति मोर्चा की पूर्ण कार्यकारिणी, सभी मण्डल अध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा), सभी मण्डलों के महामंत्री, मोर्चा के सभी आईटी संयोजक तथा सोशल मीडिया संयोजक अपनी – अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी से विनम्र अनुरोध है कि समय पर बैठक स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।











