प्रतिभा : मनाली की बेटी योगिन्द्रा ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में जीता स्वर्ण पदक, जिला कुल्लू का नाम किया गौरवान्वित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मनाली, 17 मार्च

कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र की बस्तोरी पंचायत के नथान गाँव की होनहार बेटी योगिन्द्रा ठाकुर (यमुना) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

योगिन्द्रा ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में MCA की पढ़ाई में पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने योगिन्द्रा ठाकुर की इस उपलब्धि पर हर्ष ब्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नथान गाँव की बेटी योगिन्द्रा ठाकुर (यमुना) ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल अपने परिवार और पंचायत, बल्कि पूरे मनाली विधानसभा क्षेत्र का नाम गर्व से रोशन किया है। यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और असाधारण प्रतिभा का परिणाम है।

हमारी बेटियों की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे आसमान की बुलंदियों को छू सकती हैं। योगिन्द्रा की यह जीत क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने व उन्हें साकार करने के लिए उत्साहित करेगी। मैं योगिन्द्रा और उनके पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *