सूत्रधार कला संगम कुल्लू 19 मार्च को आयोजित करेगा हिन्दू नव वर्ष पर नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 समारोह 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शारदा अरनोट, कुल्लू

सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा 19 मार्च 2026 गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष नव संवत्सर “विक्रम संवत 2083” के शुभारम्भ पर सूत्रधार नव संवत् समारोह का आयोजन किया जायेगा । यह आयोजन उपरोक्त तिथि को सूत्रधार भवन के सभागार में सायं 04:00 बजे किया जायेगा।

कार्यक्रम में पं० विद्यासागर के दिशा-निर्देशन में सूत्रधार के कलाकारों व प्रशिक्षुओं द्वारा गीत, संगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएगी। पण्डित अजय मोदगिल अध्यक्ष भक्ति सुधा सेवा सनातन संस्थान कुल्लू, सुप्रसिद्ध ज्योतिष कर्मकाण्डकर्त्ता तथा भागवत कथा प्रवक्ता इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे।

इनकी दीक्षा गुरू पं० लक्षमण राम शर्मा सुल्तानपुर तथा शिक्षा गुरू आचार्या हेमप्रभ शर्मा सेवानिवृत दर्शनाचार्य संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर रहे है। इस शुभ कार्यक्रम सूत्रधार नव संवत् समारोह में वर्षफल का व्याख्यान भी इन्हीं के द्वारा किया जायेगा।

गौरतलब है कि सनातन संस्कृति सबसे पुरानी और परंपराओं को समेटे हुए एक साथ लोगों को लेकर चलने वाली सभ्यता मानी गई है। सनातन धर्म के अपने अलग-अलग नियम और परंपराओं के साथ बहुत सी चीजों का पालन किया जाता है।

ऐसे में हिंदू नव संवत्सर भी सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से माना जाता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही सृष्टि का आरंभ हुआ था, इसलिए इस दिन से ही हम वर्ष आरंभ मानते हैं। इस बार “रौद्र संवत्सर” “विक्रम संवत 2083” का आगाज 19 मार्च गुरुवार को होने जा रहा है।

ऐसे में सूत्रधार कला संगम कुल्लू अपने उदेश्यों के अनुरूप सूत्रधार नव संवत् समारोह 2083 का आयोजन कर रहा है। आप सभी सनातनी एवं कलाप्रेमी इस कार्यक्रम में निशुल्क सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *