सुरभि न्यूज़
मंडी /कुल्लू
जिला मुख्यालय मण्डी में भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक मुख्य्मंत्री संवाद कक्ष में आयोजित कि गई जिसमें मंडी जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।
मंडी जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। वैठक में प्रदेश के पदाधिकारी एवं समिति सदरय एवं जिला मंडी अनुसुचित जाति मोर्चा की पूर्ण कार्यकारणी ने भाग लिया जबकि जिला मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के सभी आई टी संयोजक व सोशल मीडिया संयोजक विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक में संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष मनीष चौहान ने संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठन के प्रति एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, विधायक इन्द्र सिंह गांधी, प्रदेश मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चेत राम, जिला अध्यक्ष निहाल चंद, जिला मोर्चा के अध्यक्ष खेम चंद संधयाना, महामंत्री अंकुश घोष तथा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रताप अरनोट उपस्थिति रहे।











