सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन थल्टूखोड़ ने अपने पुस्तकालय पद्धर ग्राम पंचायत भवन डलाह में में चल रहा है को संस्था द्वारा लगभग 40,000 रूपये की किताबें अनुदान दी गई।
संस्था प्रमुख अमर सिंह कौंडल ने बताया कि अपने पुस्तकालय पद्धर द्वारा ग्राम पंचायत डलाह व एसडीएम पद्धर के माध्यम से पुस्तकालय में किताबों की कमी को पूरा करने के लिए संस्था से मांग की गई थी। जिसमें संस्थान ने पहल करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र – छात्राओं को विभिन्न प्रकार की पुस्तकें प्रदान की। इन पुस्तकों के मिल जाने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र – छात्राओं को यूजीसी नेट, सिविल, एलाइड, एचपीएएस, डिफेंस, सरकारी व गैर सरकारी सेवाओं की परीक्षा पास करने में बहुत मदद मिलेगी।
आज के कार्यक्रम में सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एण्ड एक्शन थल्टूखोड से कार्यक्रम संचालक सोबर दत्त व ग्राम पंचायत डलाह के पंचायत सचिव कमरूनाग द्वारा भाग लिया गया। अपना पुस्तकालय अध्यक्ष सोम दत्त ठाकुर द्वारा संस्थान का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि इस तरह की पुस्तकें मिल जाने से अपने पुस्तकालय में उपरोक्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र – छात्राओं को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज अपने पुस्तकालय के पास लगभग 80 किताबें और बढ़ गई हैं, जो बेहद कीमती हैं।











