चौहार घाटी और छोटा भंगाल में बर्फवारी व वर्षा होने से बागवान व किसानों के खिले चेहरे

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी में गत लगभग पांच दिनों से हो रही बारिश से दोनों घाटियों के किसानों व बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से सूखे की मार झेल रही किसानों की जौ, सरसों, लहसुन, प्याज व मटर फसलों को संजीवनी मिल गई है। किसान व वागवान काफी दिनों से बारिश व हिमपात की आस लगाये बैठे थे। अब आसमान से बारिश के साथ हिमपात होने से उनकी यह आस भी पूरी हो रही है। चौहार घाटी तथा छोटाभंगाल घाटी की ऊंची -ऊंची पर्वतमालाओं में बर्फवारी तथा निचले क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है।

बुधवार दोपहर से वीरवार को दिनभर हल्की- हल्की बारिश का कर्म जारी चला हुआ है। वीरवार को दिन के समय दोनों घाटियों को जोड़ने वाले बरोट – घटासनी सड़क मार्ग  गुराहला स्थान पर बड़े पत्थर गिरने से पूर्ण रूप से अबरूद्ध हो गया था जिसे लोकनिर्माण विभाग ने लगभग तीन घंटे बाद पूरी तरह से बहाल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *