कुल्लू जिले के नगर निकायों में पदों के आरक्षण और रोटेशन के निर्धारण हेतु ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ के लिए समितियाँ गठित

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू,  20 मार्च
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) एवं उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के नियम 10 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
इस आदेश के माध्यम से जिले के नगर परिषदों और नगर पंचायतों में सदस्यों के पदों के आरक्षण और रोटेशन के निर्धारण हेतु प्रमुख नागरिकों और राजपत्रित अधिकारियों को नामित किया गया है। नगर निकायों में महिलाओं के लिए वार्डों के आरक्षण का निर्धारण कुल्लू स्थित मल्टीपर्पज भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में राजपत्रित अधिकारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ (पर्ची निकालकर) के माध्यम से किया जाएगा।
इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए नगर परिषद कुल्लू, मनाली और नगर पंचायत भुंतर, बंजार व निरमंड के लिए अलग-अलग समितियाँ बनाई गई हैं।
नगर परिषद कुल्लू के लिए एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, एसी-टू-डीसी जयवंती ठाकुर, ईओ (नगर परिषद) और पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत।
नगर परिषद मनाली के लिए एडीसी कुल्लू, एसडीएम मनाली, एसी-टू-डीसी, ईओ (नगर परिषद) और पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज कुमार। नगर पंचायत भुंतर एडीसी कुल्लू, एसडीएम कुल्लू, सचिव (नगर पंचायत) और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रविंद्र डोगरा।
नगर पंचायत बंजार के लिए एडीसी कुल्लू, एसडीएम बंजार, सचिव (नगर पंचायत) और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा। को तथा  नगर पंचायत निरमंड के लिए एडीसी कुल्लू, एसडीएम निरमंड, सचिव (नगर पंचायत) और पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता रानी को नामित किया गया है
इसके अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी विशेष रूप से नामित किया है। इनमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित सूद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *