Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 24 मार्च
हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 2015 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ज़िला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) एवं उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सीटों के आरक्षण और रोटेशन की प्रक्रिया को लेकर अधिसूचना जारी की है।
नगर परिषद कुल्लू, मनाली तथा नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड के सदस्यों की सीटों के आरक्षण और रोटेशन का निर्धारण ‘ड्रॉ ऑफ लॉट्स’ (लॉटरी) के माध्यम से 27 मार्च, 2026, दोपहर 02:00 बजे कॉन्फ्रेंस रूम, बहुउद्देशीय भवन कुल्लू में गणमान्य नागरिकों और इस कार्य के लिए नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।











