Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 24 मार्च
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर पालिका)-एवं-उपमंडलाधिकारी (नागरिक), कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने एक कार्यालय आदेश जारी कर कुल्लू और भुंतर नगर निकायों के लिए ‘संशोधन प्राधिकारी’ (Revising Authority) नियुक्त किए हैं।
हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार कुल्लू को नगर परिषद कुल्लू के वार्डों की मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां सुनने के लिए संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार भुंतर को नगर पंचायत भुंतर के वार्डों की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण हेतु संशोधन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
ये प्राधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों की सुनवाई करेंगे।











