एलडीआर परीक्षा में सफल एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का  27 और 28 मार्च को होगा सत्यापन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 26 मार्च
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू डा सुनील ठाकुर  ने सूचित किया है कि निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुसार, एलडीआर (LDR) परीक्षा में सफल रहे एसएमसी (SMC) शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस प्रक्रिया के तहत टीजीटी हिंदी, टीजीटी संस्कृत और ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
27 मार्च को टीजीटी (हिंदी) और टीजीटी (संस्कृत) तथा 28 मार्च 2026 को ड्राइंग मास्ट दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कुल्लू के कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा  सभी संबंधित अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रमाणपत्रों सहित एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।  टीजीटी (हिंदी/संस्कृत) हेतु  मैट्रिक, 10+2, बीए/एमए अंकतालिका व डिग्री, बीएड (कंसोलिडेटेड मार्क्स शीट), टेट (TET) प्रमाण पत्र, एसएमसी नियुक्ति आदेश, एलडीआर आवेदन पत्र व एडमिट कार्ड, डीडीएसई द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र, कार्य एवं आचरण प्रमाण पत्र और हिमाचली बोनाफाइड एवं  ड्राइंग मास्टर हेतु मैट्रिक, 10+2, संबंधित डिग्री/डिप्लोमा, एसएमसी नियुक्ति आदेश, एलडीआर आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र और हिमाचली बोनाफाइड लाना होगा।
उप निदेशक ने स्पष्ट किया है कि टीजीटी (हिंदी/संस्कृत) के लिए बीएड, टेट और एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं, जबकि ड्राइंग मास्टर के लिए एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को पात्र नहीं माना जाएगा  निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *