भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण किया प्रारंभ

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 26 मार्च
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के अंतर्गत पांडुलिपियों संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आम जनता को सूचित किया जाता है कि देश की अमूल्य पांडुलिपि विरासत के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण हेतु यह सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है।
इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देशभर में उपलब्ध अप्रकाशित पांडुलिपियों का संकलन, संरक्षण एवं अभिलेखीकरण सुनिश्चित करना है। अतः जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि किसी मंदिर, बौद्ध मठ, व्यक्ति, परिवार, संस्था, संगठन अथवा समुदाय के पास किसी भी प्रकार की पांडुलिपियां उपलब्ध हों, जो अभी तक सूचीबद्ध या पंजीकृत नहीं हुई हैं, तो वे इसकी जानकारी भाषा एवं संस्कृति विभाग के कार्यालय में उपलब्ध करवाएं।
इसके अतिरिक्त ‘ज्ञान भारतम्’ मोबाइल ऐप अथवा  gyanbharatam.com के माध्यम से भी ऑनलाइन सर्वेक्षण में भाग लेकर पांडुलिपियों का विधिवत पंजीकरण कराया जा सकता है। जन-सहभागिता से ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *