सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
भारतीय जनता पार्टी के द्रंग मंडल एवं पद्धर मंडल की संयुक्त बैठक सिटी हर्ट होटल पद्धर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति रही।
इस बैठक में भाजपा मंडल के अध्यक्ष राज ठाकुर और पद्धर मंडल के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व पच्चास कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हाल ही प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के बारे में चर्चा व परिचर्चा की गई।
उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन को ओर भी अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विस्तारशील बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।










