सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के समस्त किसान हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी देवाआदेश के अनुसार लोहड़ी पर्व के बाद खेतीबाड़ी सम्बन्धी लगे प्रतिबन्ध के हटने के बाद चौहार घाटी के निचले क्षेत्र के किसानों ने हल जोताई का कार्य पूर्ण कर लिया है।
अब किसान एक सप्ताह से नगदी फसल आलू की बिजाई करना शुरू कर दिया है। महिलाएं खेतों में आलू की बिजाई जुट गई है। वहीँ घाटी के दूरदराज़ ऊँचाई क्षेत्र वाले गाँवों में किसान अभी तक हल जोताई का कार्य समाप्त ही नहीं कर पाए हैं।
दुर्गम गाँवों के भागमल, सुखराम, जगदीश चंद, प्रेम सिंह, तारा चंद आदि किसानों ने बताया कि तीन – चार दिनों के बाद हल जोताई का कार्य समाप्त कर देने के बाद वे भी नगदी फसल आलू की बिजाई करने में जुट जाएंगे।










