साहित्य : कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी 05 अप्रैल को कंदरौर में होगी आयोजित 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

चांदपुर/बिलासपुर : 28 मार्च

कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी 05 अप्रैल को एशिया के विख्यात कंदरौर पुल के साथ लगते ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होनी तय हुई है।

जानकारी देते हुए मंच की कार्यालय सचिव आशा कुमारी ने बताया कि संगोष्ठी 11 से 02 बजे तक दो सत्रों में होगी।

प्रथम सत्र में 11 से 12 बजे तक विचार मंथन सत्र में अध्यक्षता संयोजक अमरनाथ धीमान करेंगे जबकि मंच संचालन बीना वर्धन करेंगी।

दोपहर 12 से 02 बजे तक द्वितीय सत्र में बहुभाषी काब्य गोष्ठी की अध्यक्षता मंच की प्रधान तृप्ता कौर मुसाफिर करेंगी जबकि महासचिव बाबू राम धीमान मंच का संचालन करेंगे।

निदेशक कल्याण कला मंच बिलासपुर सुरेन्द्र मिन्हास ने बताया कि का इस साहित्यिक आयोजन में क्षेत्र की तीन विभूतियों को मंच द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *