हरियाणा रोडवेज की बस से 5.48 ग्राम चिट्टा के साथ रोहडू का युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
सोलन, 29 मार्च

प्रदेश भर में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनल पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए एक युवा को 5.48 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

सोलन पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईयू जिला सोलन की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम शमलेच के समीप एक हरियाणा रोडवेज की बस को चैक करने पर सीट नंबर 40 पर बैठे एक युवक के कब्जा से 5.48 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान अनिश कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी गाँव दलगांव डाकखाना कुटाडा, तहसील रोहडू जिला शिमला हि०प्र० उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *