भारतीय डाक विभाग के सभी डाकघरों में 31 मार्च से आगामी चार दिन तक सभी बैंकिंग सेवाएं रहेगी बंद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 30 मार्च

भारतीय डाक विभाग के सभी डाकघरों में 31 मार्च तथा 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक कोई भी लेनदेन नहीं होगा जिस कारण डाक विभाग के उपभोक्ताओं को चार दिन के बाद चार अप्रैल से ही सभी बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होगी।

मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती का राजपत्रित अवकाश है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की क्लोजिंग के चलते 01 व 02 को फाइनेंशियल ईयर शुरू होने से किसी भी डाकघर में कोई भी बैंकिंग लेन देन नहीं किया जाएगा। इन दो दिनों में डाक बैंकिंग, अन्य कोई भी बैंकिंग काउटर, कोई भी इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग तथा IPPB स्वीप इन/आउट सभी सुविधाएं बंद रहेगी।

जबकि सभी डाकघरों में 03 अप्रैल को गुड फ्राइडे का राजपत्रित अवकाश है अत: 04 अप्रैल को ही डाकघर खुलेंगे और  सभी सुविधाएं मिल सकेगी। वहीं भारतीय डाकघरों में लगातार चार दिनों में कोई भी लेन देन नहीं हो सकेगा जिस कारण डाक विभाग उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर की क्लोजिंग होती है। इस बार 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश है। 01 व 02 अप्रैल को क्लोज़िंग के चलते कोई भी लेन देन होगा और 03 मार्च फ़िर राजपत्रित अवकाश आ गया, इसलिए 04 अप्रैल को ही डाकघरों में सभी सुविधाएं उपभोक्ताओं को मिल पाएगी। डाक विभाग उपभोक्ता अपनी डाकघर यात्राओं और बैंकिंग गतिविधियों की योजना तदनुसार बनाएं।

उल्लेखनीय है कि 01 अप्रैल से वित्त वर्ष शुरू होने की परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। देश आजाद होने के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया और संविधान में भी वित्त वर्ष की समयावधि मार्च-अप्रैल तक की रखी गई है। सन 1867 में भारत में शुरू हुई इस परंपरा को लेकर कहा जाता है कि ब्रिटिशर्स अकाउंटिंग के ग्रेगरियन कैलेंडर को फॉलो करते थे और अप्रैल-मार्च के हिसाब से चलते थे। भारत में उनके शासनकाल के दौरान भी यही नियम लागु हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *