सुरभि न्यूज़
बिलासपुर, 04 अप्रैल
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी में रविवार 5 अप्रैल को जिला की तीन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंच की सचिव आशा कुमारी ने बताया कि संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विचार मंथन के बाद कंदरौर की समाज सेवी गोदावरी ठाकुर, दली गांव के सामाजिक प्रेरणा स्रोत खजान सिंह धीर और डियारा के लोक गायक हमीद खान को सम्मानित किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में बहुभाषी कला कलम संगोष्ठी होगी। इस बैठक में सभी सदस्यों से उपस्थित होने का आह्वान करते हुए मंच के निदेशक सुरेन्द्र मिन्हास ने कहा कि मंच पर अपनी कला को प्रस्तुत करने से कला में अदभुत निखार आता है। ये संगोष्ठी 05 अप्रैल को कंदरौर पुल के पास स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के सभागार में होनी तय हुई है।











