Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 07 अप्रैल
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए अनुपूरक मतदाता सूचियों को तैयार करने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार लाहौल स्पीति की कुल सात ग्राम पंचायते जिसमें विकास खण्ड लाहौल की ग्राम पंचायत खांगसर, शूलिंग, तांदी, मालंग व वारपा तथा विकास खण्ड स्पीति की ग्राम पंचायत डैमूल व लारा जोकि नवगठन/पुर्नगठन/विभाजन की प्रक्रिया से प्रभावित हुई हैं, में सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए 04 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए अनुपूरक मतदाता सूचियों का निर्माण किया जाएगा।
इस संबंध में निम्नानुसार मतदाता सूचि का प्रारूप प्रकाशन 04अप्रैल 2026 को निर्धारित किया गया है। पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 13 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियों पर पुनर्निरीक्षण प्राधिकारी द्वारा निर्णय 17 अप्रैल 2026 तक लिया जाएगा। अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अपीलों पर अपीलीय प्राधिकारी द्वारा निर्णय 27 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अनुपूरक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल 2026 को अथवा उससे पूर्व किया जाएगा।
उन्होंने आमजन को सूचित करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम शामिल करवाना हो अथवा किसी प्रकार का दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। आवश्यक प्रपत्र ग्राम पंचायतों एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध रहेंगे।












