सुरभि न्यूज़
केलांग, 07 अप्रैल
समाज में आपसी सद्भाव, एकता और समरसता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से आगामी समय में एक भव्य धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु आज केलांग में धर्म सम्मेलन आयोजन समिति (केलांग खंड) की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के त्रिखंड प्रचारक अतुल की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ ही दारचा गोम्पा से लामा याँगज़ोर, गोज़ांग गोम्पा से लामा नवांग पलदन, शशूर गोम्पा से लामा छोज़ंग, योरदोंग गोम्पा से लामा सोनम और लामा नवांग उपासक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में घाटी के विभिन्न महिला मंडलों की सदस्याओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसके पदाधिकारीयों में संयोजक लामा नवाँग उपासक, सह-संयोजक प्रेम लाल, सह-संयोजिक छेरिंग डोलमा, कोषाध्यक्ष सुनील आर्य, सचिव हीरा लाल, सह-सचिव देचिन यांगजिन, समिति पालक मंगल मनेपा, मुख्य सलाहकार डॉ. रणधीर सिंह तथा समिति के सदस्यों में सभी पूज्य लामागण, लाहुल-पाँगी विश्व हिंदू परिषद के ज़िला अध्यक्ष प्रेम जीत ढोको, केलांग से रिग्ज़िन आंगमो व पाल्मो, करदंग से पाल्मो व छिमे आंगमो, यूरनाथ से सुनीता व सुदर्शन और बारबोग से पलज़ोम व सोनम छोमो को नियुक्त किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में आंतरिक मतभेदों को समाप्त कर एकता और समरसता का संदेश देना है। समाज को विश्व कल्याण की ओर अग्रसर करना और भविष्य की चुनौतियों का एकजुटता के साथ सामना करने के लिए तैयार करना ही इस आयोजन का मूल लक्ष्य है।












