पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के प्रति दिखा लोगों का विश्वास, एडमिशन 800 के पार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, 08 अप्रैल
पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी को सीबीएसई मान्यता प्राप्त होने के पश्चात सरकारी पाठशालाओं के प्रति  लोगों के विश्वास में वृद्धि दर्ज की गई है। सीबीएसई मान्यता मिलने के पश्चात पाठशाला में  300 से भी अधिक विद्यार्थियों ने  प्राइवेट स्कूल से आकर प्रवेश लिया है। आनी में एच पी बोर्ड का नाम के अन्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होने के बावजूद नामांकन ने 800 के आंकड़े को पार कर लिया है।
विद्यालय प्रवेश समन्वयक प्रवक्ता कुन्दन शर्मा ने जानकारी दी कि 300 से भी अधिक विद्यार्थियों ने अभी तक प्राइवेट स्कूल से आकर पी एम श्री आनी में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। सर्वाधिक नामांकन कक्षा एक से नवीं तक देखने को मिला है
विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि कक्षा दसवीं, जमा एक तथा जमा दो में दस अप्रैल तक बिना लेट फीस के अभी प्रवेश लिया जा सकता है। विद्यालय में 13 अप्रैल से नियमित रूप से पढ़ाई आरंभ होगी। इस वर्ष पाठशाला में विगत वर्दी जारी रहेगी। कक्षा दसवीं तक सभी विद्यार्थियों को पाठशाला से निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त होंगी। कक्षा जमा एक  में अभी भी सीटें शेष हैं तथा इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ख़ेम चंद ठाकुर ने सरकारी पाठशालाओं के प्रति अभिभावकों की रुचि का स्वागत किया तथा सरकार से निर्धारित सेक्शन अनुसार स्टाफ भेजने का आग्रह किया। उन्होंने  उचित स्टाफ आने तक सभी अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *