कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, प्रकट की संवेदनाएं 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़, कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के घर पहुंचे और विधायक के पूज्य पिता के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस शोकपूर्ण अवसर पर उनके शमशी स्थित निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की गई तथा उनके प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की गईं।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने लिए प्रार्थना की।
उन्होंने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *