सुरभि न्यूज़
वशिंग, कुल्लू : 13 अप्रैल
ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, उनके देश के लिए योगदान तथा संविधान और संसद के बारे में जानकारी दी गई।
इस उपलक्ष्य पर कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों का क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय में संसद की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिसमें आठवीं से प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ भाग लिया।
इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष के सांसदों की भूमिका निभाई तथा अपने-अपने राज्यों के मुद्दों को संसद में प्रस्तुत किया।
इसके साथ ही बच्चों ने स्पीकर, प्रधानमंत्री तथा पक्ष-विपक्ष के सांसदों की भूमिकाएँ निभाईं, जिससे उन्हें संविधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।











