जिला मंडी के सरकाघाट में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की बीच सड़क में गला रेत कर की हत्या 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, सरकाघाट/मंडी : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सरकाघाट मंडल के तहत सोमवार सुबह कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की गला रेत कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 19 वर्षीय युवती कॉलेज जा रही थी कि गोपालपुर में बाइक पर आए दो युवकों ने बीच सड़क में युवती का गला काटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम भेज दी दी है। साथ में ही आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि युवती की हत्या किन कारणों से की गई।

मंडी के एसपी विनोद कुमार के मुताबिक पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *