सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
लोकनिर्माण ने बीड़- बड़ाग्रां सड़क मार्ग का निर्माण कार्य विश्व प्रसिद्द पैराग्लाडिंग स्थल विल्लिंग से राज गुंधा होकर बड़ाग्रां तक पूर्ण कर दिया है। इस सड़क मार्ग को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर से कार्य चला हुआ है। इस सड़क मार्ग का वर्ष 2025 में बीड़ – बड़ाग्रां तक पथ परिवहन निगम की बस द्वारा परिक्षण किया गया था जिसमें सड़क मार्ग पर कुछ कमिया पाई गई थी। अब कमियों को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा युद्धस्तर से कार्य चल रहा है।
हालांकि इस सड़क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा वाहनों की आवाजाही के लिए अभी तक कोई भी आधिकारिक तौर अनुमति नहीं दी गई है। मगर उसके बावजूद भी यहाँ पर विश्व विख्यात पैरा ग्लाइडिंग स्थल विल्लिंग के साथ पर्यटन क्षेत्र सल्याहतर पास, कुड़धार, राजगुन्धा, कुक्कड़ गुंधा, बड़ाग्रां व पलाचक पर्यटन स्थलों का प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए पर्यटकों सहित स्थानीय लोग छोटे वाहनों से आवाजाही कर रहे हैं।
इससे पहले सड़क मार्ग की स्थिति सही न होने के कारण इस सड़क मार्ग में आजतक कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। जिसमें अब तक दो लोगों की जान भी जा चुकी हैं, वहीँ तीन से चार लोग घायल भी हो चुके हैं।
छोटा भंगाल के कुक्कड़ गुंधा निवासी व संसाल पंचायत के पूर्व प्रधान लायक राम ने लोक निर्माण विभाग से मांग करते हुए कहा कि लोगों की सुविधा व पूर्व में हुई इन दुर्घटनाओं को मद्धेनज़र रखते हुए इस सड़क मार्ग को अति शीघ्र ठीक किया जाए तथा पैरापिट व रेलिंग लगाने का कार्य भी एक साथ किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से बचाया जा सके।











