मृतक की पहचान ओमकार चौधरी (पुत्र दिलावर सिंह), निवासी गांव छितावर, डाकघर किरतपुर, तहसील व जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसकी हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना में एसपी बद्दी विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि सोमवार रात को मृतक का कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस प्रशासन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
एसपी विनोद धीमान ने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य सबूतों को भी खंगाल रही है।










