एसटीएफ की टीम ने 34 ग्राम चिट्टा सहित धरा लंबाथाच जिला मंडी का युवक

Listen to this article

कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस टी एफ  कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक टेक्सी चालक से 34 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात, दिनांक 16 अप्रैल को एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मंडी के नागचला में नाकाबंदी/वाहनों की चेकिंग के दौरान एक टैक्सी नंबर HP 01-5869 की तलाशी लेने पर टैक्सी चालक से कुल 34 ग्राम हेरोइन /चिट्ठा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान जितेंद्र सुपुत्र राजेंद्र कुमार गांव व डाकघर लंबाथाच जिला मंडी, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह मंडी द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *