सुरभि न्यूज़
मंडी, 20 अप्रैल
कुल्लू जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एस टी एफ कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक कार से पंजाब के चार युवकों से 838 ग्राम चरस बरामद की है।
एसटीएफ सहायक अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह एसटीएफ कुल्लू की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंडी में नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर PB 02EK -6363 को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार की तलाशी लेने पर कार से कुल 838 ग्राम चरस बरामद हुई। कार में कुल चार व्यक्ति सवार थे।
आरोपीयों की पहचान सफल प्रताप सिंह, हार्पिन्दर सिंह,अर्पिन्दर सिंह व अमनदीप सिंह के रूप में हुई है जो सभी पंजाब निवासी है।
सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, मंडी, में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह द्वारा की जा रही है।










