Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 24 अप्रैल
उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने अटल टनल के पास सुविधाओं को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यहाँ लगाये जाने वाले सीसीटीवी कैमरे के संचालन के लिए बिजली की आवश्यकता को सौर ऊर्जा के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने वन विभाग को यहां प्रस्तावित 45 वेंडस (दुकानों) के लिए निर्माण करने के लिए कार्य को गति प्रदान करने तथा वेंडिंग जोन सुनिश्चित करने के लिए योजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीआरओ को वाटर एटीएम को क्रियाशील करने, टॉयलेट इत्यादि की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में उपमंडल अधिकारी मनाली गुंजीत चीमा, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त जयवंती ठाकूर, डीएफओ एंजेल चौहान सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे।











