सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी के अन्तर्गत खलैहल गांव के युवाओं द्वारा अक्षय मेमोरियल क्रिकेट ट्राफी का आगाज 23 अप्रैल से आरम्भ कर दिया गया है। अक्षय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता बरोट पंचायत में स्थित दुर्गा माता मंदिर के खुले मैदान में करवाया जा रहा है। अक्षय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि के रुप में झरवाड़ बार्ड के निवर्तमान बार्ड सदस्य व झरवाड बूथ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर व पूर्व वार्ड सदस्य भागमल ठाकुर ने शिरकत की।
अक्षय मेमोरियल क्रिकेट ट्राफी के आयोजक रमेश कुमार, डागीराम, ओम कुमार, मदन लाल सहित खलैहल गांव के युवकों ने खेल मैदान में पहुंचने पर मुख्यातिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया वहीं मंच पर पधारने पर मुख्यातिथि का आयोजकौं द्वारा टोपी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि भागमल ठाकुर व सुरेश कुमार ठाकुर ने उपस्थित क्रिकेट खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षय मेमोरियल क्रिकेट ट्राफी का आयोजन पिछले तीन वर्षों से खलैहल गांव के युवकों द्वारा किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से युवाओं के शारीरिक तथा बौद्धिक विकास होने के साथ युवाओं में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं युवाओ को नशे से दूर रहने का खेल प्रतियोगिता बहुत अच्छा माध्यम है।
मुख्यातिथियों ने अपनी – अपनी ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक को 51- 51 सौ रुपये नगद प्रदान किए। इस मौके पर उनके साथ युवा मोर्चा पद्धर के सचिव त्रिलोक चंद, रामलाल, इन्द्र सिंह, देशराज, प्रषोतम, राजकुमार, सुरैन्द्र कुमार, वीनू, सुम्पत, सुरजीत आदि मौजूद रहे।











