पशुमित्र भर्ती के 03 पदों के लिए 31 आवेदन, 16 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा की पास 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 24  अप्रैल
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशमिता आंनद व डॉ. आयुष ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला लाहौल स्पिति के केलंग तथा उदयपुर मण्डल के तहत आने वाले उपमण्डलीय पशु चिकित्सालय केलंग व उदयपुर में पशुमित्र भर्ती का शारीरिक परीक्षण लता ठाकुर मेमोरियल स्टेडियम मैदान उदयपुर में आयोजन किया गया है।
इस पशुमित्र भर्ती प्रकिया के लिए कुल 03 पदों के लिए 31 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 20 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल हुए है इस शारीरिक दक्षता परीक्षण में 16 अभियर्थियों ने परीक्षण प्रकिया सफलता पूर्वक पास कर ली है। इस शारीरिक परीक्षण का आयोजन उपमण्डलाधिकारी उदयपुर अलीशा चौहान तथा तहसीलदार विकास कुमार, नायब तहसीलदार उदयपुर की उपस्थिति में किया गया है।
पशुपालन विभाग की और से पशु चिकित्सा अधिकारी  डॉ. अशमिता आंनद, डॉ. आयुष, डॉ. मनीषा वर्मा, डॉ.ईशान कश्यप, डॉ. विकास के अतिरिक्त स्वास्थय विभाग, पुलिस विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजद रहे। साथ ही उन्होंने बताया कि केलंग उपमण्डल के अधीन पशु औषधालय दारचा के 01 पद के लिए सफल अभियर्थियों के काऊंसिलिंग तथा मूल दस्तावेजों की जाचं की तिथि दिनांक 27, अप्रैल 2026 को उपमण्डलाधिकारी कार्यालय केलंग में निर्धारित की गई है।
उदयपुर मण्डल के 02 पदों पशु औषधालय करपट व नालडा के सफल अभियर्थियों के कॉउंसलिंग तथा मूल दस्तावेजों की जाचं की तिथि दिनांक 25, अप्रैल 2026 को उपमण्डलाधिकारी कार्यालय उदयपुर में निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *