सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
झारखंड के निवासी गुड्डू प्रजापति भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी तथा भारतीय सेना के बहुत बड़े फैन हैं और दोनों का बहुत सम्मान करते है। भारतीय सेना व एम एस धोनी के इतने बड़े फेन है कि उन्होंने एक वेनर अपनी पीठ पर लगाकर भारत यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा से वह ब्यक्त करना चाहते है कि वे भारतीय सेना व धोनी का कितना सम्मान करते है।
गुड्डू प्रजापति झारखंड के मूल गाँव बड़ही तहसील हंटरगण जिला चतरा वर्तमान में रांची में के निवासी है। वह भारतीय सैनिकों व क्रिकेट के नायक एम्एस धोनी महेंद्र सिंह धोनी के बेहद फैन हैं जिसके चलते उन्होंने भारत यात्रा करने की ठान रखी है। भारत यात्रा करते हुए गुड्डू प्रजापति ने बरोट पहुँच कर पत्रकार से रूबरू होकर बताया कि उन्होंने अपने फेन एम एस धोनी तथा भारतीय सैनिकों के नाम का एक बेनर अपने पिठू बैंग पर चिपकाए हुए हैं और भारत यात्रा पर निकले हुए हैं।
उन्होंने बताया कि वे एक साधारण परिवार से हैं और उन्होंने बीए करने के बाद उनके मन में आया कि सेनिकों के सम्मान व फेन क्रिकेटर धोनी के लिए कुछ नया किया जाए। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही सेनिकों का बहुत सम्मान करने के साथ धोनी के बहुत बड़े फेन रहे है। उनके मान – सम्मान के लिए कुछ करने के लिए बचपन में एक सपना संजो के रखा था जिसे अब वह पूरा कर रहे है।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा की शुरूआत उन्होंने दो माह पूर्व 20 फरवरी को रांची शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने अब तक उतराखंड, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, शिमला, मंडी आदि स्थानों की यात्रा कर बरोट पहुंचे है। दो दिन तक रुकने के बाद कुल्लू मनाली क्षेत्र की यात्रा करते हुए जम्मू – कश्मीर से होकर भारत के सभी प्रदेशों की यात्रा कर अपने गृह क्षेत्र रांची के लिए वापिस होगें।
गुड्डू प्रजापति ने बताया कि वे गरीब परिवार से सम्बन्ध रखते है जिसके चलते वे यात्रा करने के दौरान गुरूद्वारे, मंदिरों या फिर कम किराये वाले गेस्ट हाउसों व होंम स्टे में रह रहे हैं। बरोट में भी गत दो दिन से मात्र दो सौ रुपये के कमरे में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न हसींन वादियों का आनंद लेते हुए अपने यु ट्यूव चैनल चलाते है जिसके 75 हज़ार फ्लोवर हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी यह भारत यात्रा क्रिकेट के नायक महेंद्र सिंह धोनी तथा भारतीय सैनिको के सम्मान में समर्पित है।









