हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खँड इकाई जोगिंदर नगर ने हर्बल गार्डन किसान भवन में आयोजित किया सम्मेलन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

जोगिंदर नगर, 25 अप्रैल

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खँड इकाई जोगिंदर नगर का सम्मेलन हर्बल गार्डन किसान भवन में आयोजित किया गया।
खँड इकाई अध्यक्षा लता गोस्वामी के द्वारा सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों व अतिथियों का स्वागत किया गया और संगठन के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन का उद्घाटन सत्र राज्य कमेटी के कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने किया गया जिसमें उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सदस्यता पर बात रखी।

सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने शिरकत करते हुए सम्मेलन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना व लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जोड़ना आज समय की जरूरत है। उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ही महिला हिंसा, जाति व लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने तथा जनमुद्दों पर जनता को जागरूक करते हुए एकजुट करने का भी आह्वान किया। समित्ति के विभिन्न अभियानों साक्षरता अभियान, बेटी बचाओ अभियान, खेती बचाओ अभियान तथा स्वच्छता अभियान पर भी बात रखी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति युवा बचाओ भविष्य बचाओ नशा मुक्ति अभियान चला रही है जो युवाओं के भविष्य को बचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। नशे की रोकथाम के लिए महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है जो सराहनीय प्रयास है। इस सम्मेलन में जिला इकाई की सदस्य विनय कुमारी, खंड इकाई की सदस्य रमा, रक्षा, सोनी सहित 50 के आसपास लोगों ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान 21 सदस्यों की कार्यकारणी का चुनाव किया गया, जिसमें नानक चंद को अध्यक्ष, रक्षा देवी को उपाध्यक्षा, सचिव निशा कुमारी और सहसचिव तनुजा, मालवी तथा कोषा अध्यक्ष रमा को चुना गया। इसके अतिरिक्त सोनी, उषा देवी, ममता, विमला, सुनीता, अक्षिता, मोनिका चौहान, सीतू देवी, मेघा, हिमांशु, सोनू ठाकुर, आकाश, सपना व अर्चना को कमेटी का सदस्य चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *