सुरभि न्यूज़
चांदपुर, बिलासपुर
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी 03 मई को बाबा बालक नाथ ट्रस्ट शाहतलाई के बैठक कक्ष में आयोजित की जा रही है।
मंच की व्यवस्था प्रभारी बीना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 02 बजे तक दो सत्रों में आयोजित होने वाली संगोष्ठी के प्रथम सत्र विचार मंथन में अध्यक्षता मंच के निदेशक सुरेन्द्र सिंह मिन्हास करेंगे जबकि द्वितीय सत्र कला कलम संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच की प्रधान तृप्ता कौर मुसाफिर करेंगी।
बैठक के पश्चात सभी बाबा जी के भंडारे का प्रशाद ग्रहण करेंगे।। बैठक में एक दो समाज सेवी महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा।










