जिला कुल्लू के निर्मण्ड के कनराडू मोड़ के पास बोलेरो कैंपर पलटी; 22 सवारों में से 2 गंभीर रूप से घायल, शिमला रेफर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू,  25 अप्रैल

जिला कुल्लू के तहसील निर्मण्ड के अंतर्गत समेज मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। उपमंडल अधिकारी निरमंड जगदीप सिंह कंवर ने जानकारी दी कि दोपहर बाद लगभग 4:30 बजे कनराडू मोड़ के पास एक बोलेरो कैंपर गाड़ी (HP 26B 2744) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गया था।
वाहन में चालक सहित कुल 22 लोग सवार थे। इस हादसे में सभी सवारों को चोटें आई हैं, जिनमें से 02 व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 5- 5 हज़ार रुपए राहत राशि के रूप में प्रदान किए गए हैं। अन्य घायल व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनमें से स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद 18 व्यक्तियों को छूटी दी गई तथा अन्य को भी स्वास्थ्य जांच के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *