जोगिंदर नगर में दो सगे भाइयों को 11.85 ग्राम चिट्टा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

जोगिंदर नगर, 25 अप्रैल

प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिंदर नगर थाना पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो ब्यक्तियों को 11.85 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी जोगिंदर नगर साकिनी कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना जोगिंदरनगर पुलिस द्वारा वार्ड नं. 5, गर्ल्स स्कूल के पास एक मकान में छापेमारी कर दो ब्यक्तियों के कब्जे से 11.85 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान विक्रम बक्शी पुत्र जोगिंदर प्रकाश बक्शी तथा मनीष बक्शी पुत्र जोगिंदर प्रकाश बक्शी, निवासी वार्ड नं. 5, गर्ल्स स्कूल के पास, जोगिंदरनगर के तौर पर हुई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि जोगिंदरनगर पुलिस नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आम जनता से सहयोग की अपील करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *