Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 27 अप्रैल
जिला प्रशासन, लाहौल एवं स्पीत ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित लाहौल दौरे के दृष्टिगत, आम नागरिकों एवं लाहौल आने की योजना बना रहे पर्यटकों को सूचित किया जाता है कि जिला लाहौल एवं स्पीति में आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं।
इस संबंध में आदेशित किया जाता है कि नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का सम्पूर्ण मार्ग सभी प्रकार की आवाजाही के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
महत्वपूर्ण सूचना:
• उपरोक्त तिथि एवं समय के दौरान नॉर्थ पोर्टल (अटल टनल) से सिस्सू तक का मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा।
• इस अवधि में आम वाहनों एवं पैदल आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
• केवल सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी वैध पास धारक वाहन/अधिकारी ही अनुमति प्राप्त होंगे।
आम जनता हेतु निर्देश:
• कृपया निर्धारित अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें।
• प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
• सुरक्षा कारणों से लगाए गए बैरिकेड्स/नाके/चेक पोस्ट को पार न करें।
• अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।
• सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता:
• किसी भी आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1077 / 9459461355 (जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, लाहौल एवं स्पीति) या निकटतम पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क करें।
• आवश्यक सेवाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी एवं इनके लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला प्रशासन सभी निवासियों एवं पर्यटकों से अपील करता है कि माननीय राष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करें।










