Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 28 अप्रैल
कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा ने ऐतिहासिक मेले ‘पीपल जातर’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए तीन दिवसीय साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

शिविर के माध्यम से उपस्थित जनता को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू अमित मंड्याल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू मनीषा गोयल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाहौल-स्पीति स्थित कुल्लू निरंजन सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चुनौती सगरोली तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) कुल्लू विशाल तिवारी, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कुल्लू तेजा ठाकुर, डीएलएसए स्टाफ, लीगल ऐड डिफेन्स कौंसिल सिस्टम स्टाफ सहित पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहे।