एनएचपीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने किया क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, चंडीगढ़ : 01 मई

एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने दिनांक 30 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ का दौरा किया। क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ आगमन पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का गॉर्ड ऑफ़ हॉनर के साथ स्वागत किया गया तत्पश्चात कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने शॉल व टोपी पहना कर परंपरागत रूप से उनका अभिनंदन किया।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें संबोधित किया। उन्होंने एनएचपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में चल रही निर्माण गतिविधियों की प्रगति पर प्रकाश डाला और कर्मचारियों को समर्पण, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कर्मचारियों से उनके सुझाव एवं कार्य से संबंधित समस्याओं को भी आमंत्रित किया, जिससे कर्मचारी कल्याण एवं सकारात्मक कार्य-संस्कृति को बढ़ावा मिले।

कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के कार्यकारी निदेशक, आदित्य गौतम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान समूह महाप्रबंधक (विधि) रूबी रैना, महाप्रबंधक (तकनीकी)  रजब हुसैन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *