सुरभि न्यूज़
नई दिल्ली/ मंडी
हिमाचल प्रदेश सहकारिता विभाग में अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के पद पर मंडी में तैनात राजेश जसवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि राजेश जसवाल बीते लगभग 27 वर्षों से सहकारिता विभाग में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में मंडी जिला में अस्सिटेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के पद पर तैनात हैं।
सहकारिता विभाग में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए बीते दिनों उन्हें दिल्ली में वर्ल्ड कल्चरल एंड एनवायरमेंट प्रोटक्शन कमिशन द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। जो कि हिमाचल प्रदेश सहकारिता विभाग के लिए गर्व का विषय है।













