सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 2 मई
जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न निकायों में कुल 70 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भुंतर के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 14 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 19 नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर परिषद मनाली में 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इस प्रकार से अंतिम दिन के उपरांत जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए कुल 125 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
नगर पंचायत भुंतर के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 17 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 23 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 44 नामांकन पत्र भरे हैं , जबकि नगर परिषद मनाली में 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं










