सुरभि न्यूज़
चांदपुर, बिलासपुर : सुरेन्द्र मिन्हास
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक विचार गोष्ठी और सम्मान समारोह बाबा बालक नाथ की तपोस्थली और कर्मस्थली शाह तलाई स्थित गुरना झाड़ी में बी बी एन ट्रस्ट के सभागार में संपन्न हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के निदेशक सुरेन्द्र मिन्हास ने की जबकि डा लेख राम शर्मा आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में ट्रस्ट सदस्य अभियंता विजय ठाकुर और कृष्णा अस्पताल तलाई के एम डी राकेश कुमार मौजूद रहे। मंच का कुशल संचालन राकेश मनहास ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद शिक्षाविद् जीत राम सुमन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया जबकि जगदीश सहोता ने मंगल ध्वनि प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।
सम्मान समारोह में मंच के वरिष्ठ सदस्यों ने झंडूता उप मंडल की चार विभूतियों को काले बाबा प्रेरणा सम्मान 2026 प्रदान किए। इन विभूतियों में कोलका के डा लेख राम शर्मा, बी बी एन ट्रस्ट के अभियंता विजय ठाकुर, कृष्णा अस्पताल तलाई के एम डी डा राकेश कुमार और बछरेटू की सेवक और कर्मठ महिला बीना चौधरी को सम्मानित किया।
कल्याण कला मंच बिलासपुर के निदेशक सुरेन्द्र मिन्हास ने मंच के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी साझा की और कहा कि क्षेत्र के समाज सेवीयों को सम्मानित कर के उन्हें प्रोत्साहित करना मंच का उद्देश्य रहता है। मिन्हास ने भयंकर बारिश आंधी तूफान में अपनी जान जोखिम में डाल कर भी मंच के दो दर्जन से अधिक सदस्यों का मुख्यालय से इतनी दूर पहुंच कर मंच के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
सम्मान समारोह में उपरोक्त सदस्यों के साथ बीना वर्धन, शिव नाथ सहगल, अजय सौरव, अमर नाथ धीमान, सुशील पुंडीर परिंदा, तेज राम तेजस, श्याम सुंदर सहगल, कर्म वीर कंडेरा, डा अनेक राम संख्यान, रविंद्र कुमार शर्मा, प्रेम लाल चौहान सहित सदस्यों ने भाग लिया।














