जिला कुल्लू पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ भुंतर की 22 वर्षीय युवती को किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 05 मई

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों के पर कार्रवाई करते हुए जिला की भुंतर पुलिस ने एक युवती को 17.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि भुंतर पुलिस थाने की एक टीम कहूधार की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवती की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 17.28 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती की पहचान 22 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी राज गांव सुइभ्रा तहसील भुंतर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *